फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youth commits suicide by hanging

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 25 Jun 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
youth commits suicide by hanging
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन इस संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

खातीबाबा निवासी विशाल रायकवार (20) प्राइवेट काम करता था। वह अपनी मां गुंजन देवी के साथ नाना के घर पर रहता था। जबकि, उसका पिता लक्ष्मण आगरा में रहता है। बृहस्पतिवार की रात को खाना खाकर सभी परिजन छत पर सोने चले गए थे। जबकि, विशाल नीचे कमरे में रुक गया। रात डेढ़ बजे भाई ने देखा तो विशाल टीवी देख रहा था। सुबह साढ़े तीन बजे उसके नाना पानी भरने के लिए जागे। उन्होंने देखा तो विशाल कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां मिले परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को विशाल का व्यवहार एकदम सामान्य था। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा। विशाल ने आत्मघाती कदम क्यों, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed