{"_id":"59f3874e4f1c1b87698b7e46","slug":"youth-are-the-real-power-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की असली ताकत हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की असली ताकत हैं युवा
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
bundelkhandf university news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी देश और समाज की असल ताकत युवा ही होते हैं। सभी युवा वैचारिक रूप से जितने अधिक ताकतवर, जागरूक होंगे देश उतना ही अधिक मजबूत और विकसित होगा। ये बात मार्गश्री संस्था के प्रमुख ध्रुव सिंह यादव ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जन संचार एवं पत्रकारिता संस्थान में आयोजित लोकतंत्र और युवा विषयक संगोष्ठी में कही।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज को विसंगतियों, बुराइयों से छुटकारा दिलाने के लिए अपनी शक्ति का सही उपयोग करें। समाजसेवी संस्था प्रिया के पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि यदि युवा ठान लें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान के प्रमुख डॉ. सीपी पैन्यूली ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अध्ययन कार्य के साथ-साथ समाज में आ रहे परिवर्तनों पर भी नजर रखें। समाज और देश की जरूरतों का भी ख्याल रखें। कार्यक्रम में पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने भी विचार रखे।
डॉली पांडेय, प्रतीक्षा गुप्ता, ऋषि दीक्षित, मोहित प्रजापति, जितेंद्र पाल, धर्मेंद्र कमरया, मेघा झा ने कविता सुनाकर युवा और देश की वर्तमान स्थितियों को रेखांकित किया। वहीं, कुशल झा, रक्षा पटेरिया समेत कई विद्यार्थियों ने विसंगतियों आदि से जुडे़ सवाल उठाए। संचालन उमेश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में सतीश साहनी, राघवेंद्र दीक्षित मौजूद रहे।