फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   youngsters fire on cricket conflict

क्रिकेट को लेकर हुए विवाद में युवकों ने झोंका फायर

Sat, 24 Apr 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
youngsters fire on cricket conflict
झांसी। क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद पंचवटी कॉलोनी के पास शाम को कुछ युवकों ने पहुंचकर फायरिंग कर दी। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पंचवटी कॉलोनी निवासी अशोक तिवारी के घर में काम करने वाला एक युवक कुछ दिनों पहले मोहल्ले में बाहरी लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। उसी दौरान उसका बाहरी लड़कों के साथ विवाद हो गया। विवाद की बात जब अशोक को मालूम चली तब उन्होंने वहां पहुंचकर मामले को निपटा दिया। उस समय तो सभी चले गए लेकिन, शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे निर्मल यादव निवासी सिमरधा, अनुज यादव निवासी कोटबेहटा और हर्ष साहू निवासी पंचवटी के साथ पहुंचे और घर के बाहर गाली-गालौज शुरू कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते इन लोगों ने तमंचा निकाल लिया और अशोक के घर की ओर फायरिंग करने लगे। उसी दौरान वहां अशोक का पुत्र संगम खड़ा था लेकिन, एक फायर बिल्कुल उसके पास से निकल गया। आरोपी मौके से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फायरिंग की सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से खाली खोखे बरामद किए हैं। भुक्तभोगी अशोक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक अनुज का आपराधिक रिकार्ड है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed