{"_id":"611ababe8ebc3e43004acae8","slug":"young-man-was-going-to-big-boss-reached-jail-jhansi-news-jhs2020522155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में जा रहा था युवक, पहुंच गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बॉस में जा रहा था युवक, पहुंच गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। युवक बिग बॉस के ऑडिशन के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। युवक के खिलाफ आगरा की एक एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था।
सीपरी बाजार थाना इलाके के दीनदयाल नगर निवासी युवक हिमांशु गाने का शौकीन है। पिछले दो सालों से वो मुंबई में रहकर काम करा था। लेकिन कोरोना काल में उसे झांसी लौटना पड़ा। इस दौरान फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती आगरा की एक युवती से हुई। बाद में मेलजोल का सिलसिला भी चल पड़ा। बीच में युवती ने झांसी आकर उससे मुलाकात भी की थी। दोनों के बीच संबंध खासे गहरे हो चले थे लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के संबंध खराब हो गए।
युवती ने हिमांशु के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिस पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने बताया कि उसकी इच्छा बिग बॉस शो में जाने की थी। ऑडिशन के लिए अपॉइंटमेंट भी मिल गया था। रात में ही उसे ट्रेन पकड़कर मुंबई जाना था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने खुद को निर्दोष बताया।