{"_id":"62286311980ffa12f6019543","slug":"young-man-killed-his-father-in-lalitpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ललितपुर में कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर माता-पिता को बेरहमी से पीटा, बाप की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ललितपुर में कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर माता-पिता को बेरहमी से पीटा, बाप की मौत
Wed, 09 Mar 2022 01:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:50 PM IST
सार
ललितपुर के कारी पहाड़ी गांव में कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर माता-पिता को बेरमही से पीटा, ज्यादा पिटाई होने से पिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपने माता-पिता की डंडे से बेरहमी से पिटाई की, पिटाई से पिता की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के जखौरा थाना इलाके के गांव कारी पहाड़ी में एक कलयुगी बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर पिता गेंदालाल (80) और मां मुन्नी की डंडे से पिटाई कर दी।
मां ने घटना की शिकायत चौकी पुलिस में कर दी, इससे खफा बेटे ने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया और आरोपी फरार हो गया। मंगलवार की रात करीब 8 बजे हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।