फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man kicked pregnant wife on stomach woman and her child died In Jhansi

पत्नी और कोख में पल रहे बच्चे को मार डाला: शराब के नशे में गर्भवती बीवी को मारी लात, शिशु और महिला ने तोड़ा दम

Wed, 31 May 2023 04:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 31 May 2023 04:51 PM IST
सार

आरोपी पति का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ी कि नशे में आरोपी ने पत्नी की कोख पर लात मार दी।

विज्ञापन
Young man kicked pregnant wife on stomach woman and her child died In Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पति ने ही कोख में पल रही अपनी संतान और पत्नी की जान ले ली। आरोपी पति का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ी कि नशे में आरोपी ने पत्नी की कोख पर लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां पहले कोख में पल रहे बच्चे और फिर मां दोनों की ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

दरअसल, पांच माह की गर्भवती महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दतिया करौखर निवासी काजल (28) की शादी पांच साल पहले हुई थी। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले उसका किसी बात को लेकर पति हरप्रसाद से विवाद हो गया था। शराब के नशे में हरप्रसाद ने गर्भवती पत्नी की पिटाई करने के साथ ही उसके पेट में लात मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पेट में पल रहा बच्चा खराब हो गया वहीं, काजल की हालत नाजुक हो गई थी। उसके बाद से उसका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह काजल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed