फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man going to wedding procession crushed by uncontrolled truck, dies

Jhansi News: बरात में जा रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young man going to wedding procession crushed by uncontrolled truck, dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दोस्त की बरात में शामिल होने जा रहे युवक को बेकाबू ट्रक ने रक्सा के सिकंदरा बार्डर के पास रौंद डाला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

दतिया के साहनी मोहल्ला निवासी अजहर (29) पुत्र रईस के दोस्त की सोमवार को बरात थी। इसमें अजहर भी अपने दूसरे दोस्तों के साथ शामिल होने के लिए निकला था। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह सब एक कार में सवार होकर जा रहे थे। सिकंदरा बॉर्डर के पास कुछ देर के लिए उन लोगों ने कार रोकी। सभी कार से उतरकर सड़क के किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान बाएं हाथ की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रक देखकर दूसरे लोग किनारे हट गए जबकि अजहर किनारे नहीं हट सका। ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेकर रौंद डाला। हादसे में अजहर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायल अजहर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां तड़के उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगने पर परिजन भी रोते-बिखलते यहां पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed