फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man found dead in the house's courtyard.

Jhansi News: घर के आंगन में मृत अवस्था में मिला युवक

Tue, 06 Oct 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Young man found dead in the house's courtyard.
झांसी। चिरगांव के बरल गांव का निवासी सुरेंद्र (25) अपने घर के आंगन में सोमवार सुबह मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर में गहरी चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आशंका जताई जा रही कि सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हुई। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


सुरेंद्र परिवार के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक कई साल पहले सुरेंद्र की शादी हो चुकी। नशे का आदी होने की वजह से पत्नी करीब पांच साल पहले उसे छोड़कर चली गई। रविवार को भी नशे में घर लौटा था। सोमवार सुबह आंगन में पड़ा मिला। उसकी सांस नहीं आ रही थी। परिजन उसे लेकर चिरगांव सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिरगांव थाना प्रभारी बलराज शाही ने बताया सुरेंद्र नशे का आदी था। पिछले दिनों हादसे में भी वह घायल हो चुका। गिरने से आई चोट से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed