फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man forced abortion after raping

Jhansi News: दुष्कर्म करने के बाद युवक ने जबरन कराया गर्भपात

Wed, 28 Aug 2024 05:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Young man forced abortion after raping
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/गुरसराय। थाना गुरसराय के एक गांव की रहने वाली युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी उसको शादी करने का झांसा दे रहा था लेकिन, कुछ समय बाद शादी से इन्कार कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ गुरसराय थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कुछ माह पहले सत्यम पाल पुत्र जागेश्वर से उसकी मामी के जरिए पहचान हुई थी। मामी ने सत्यम को उसे लेने के लिए भेजा था। सत्यम के साथ गांव आने पर उसने पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। इसमें नशीला पदार्थ मिला था। पीकर वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीरें खींच ली। इसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। कई माह तक सत्यम उसका फायदा उठाते हुए दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। सत्यम ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया लेकिन, कुछ दिनों पहले वह इससे मुकर गया। यह बात पीड़िता ने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन गुरसराय थाने पहुंचे। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं जबरन गर्भपात कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed