{"_id":"63cd2e5830a06376465f3e9b","slug":"young-man-cut-his-neck-outside-the-police-station-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए युवक ने थाने के बाहर काटी आपनी गर्दन, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए युवक ने थाने के बाहर काटी आपनी गर्दन, अस्पताल में भर्ती
Sun, 22 Jan 2023 06:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:08 PM IST
सार
युवक हंसिए का वार होने से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे लहूलुहान हाल में देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के थाना उल्दन के बिजना गांव निवासी पुष्पेंद्र अहिरवार को चोरी के आरोप में उल्दन पुलिस ने दो दिन पहले हिरासत में लिया था। रविवार को लघुशंका के बहाने पुष्पेंद्र थाने के बाहर निकला और वहां हंसिए से अपनी गर्दन की नस काट ली।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र हंसिए का वार होने से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। लहूलुहान हाल में पुष्पेंद्र को देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर एसपी (आरए) नेपाल सिंह, सीओ मऊरानीपुर राजेश राय समेत अन्य पुलिस अफसर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं।
विज्ञापन