फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man committed suicide by drinking alcohol In Jhansi

Jhansi: जहर खाकर युवक ने दी जान, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो; थाना प्रभारी और दरोगा को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 05 Apr 2024 10:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Fri, 05 Apr 2024 10:00 PM IST
सार

झांसी में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने थाना प्रभारी, दरोगा समेत परिजनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया। 
 

विज्ञापन
young man committed suicide by drinking alcohol In Jhansi
Suside with poisan

विस्तार

दतिया जसवंतपुर गांव में जहर खाने के बाद युवक की मौत हो गई। इसके पहले युवक ने एक वीडियो बनाया था, उसमें उसने जहर खाने के पीछे थाना प्रभारी, दरोगा समेत परिजनों को जिम्मेदार ठहराया। युवक की मौत के बाद शुक्रवार को उसका वीडियो वायरल हो गया। एसपी वीरेंद्र मिश्र ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एवं दरोगा को निलंबित कर दिया, जबकि पूरे मामले की जांच एएसपी दतिया को सौंप दी है।

विज्ञापन


जांच के अनुसार, लांच थाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव का रहने वाला वीरेंद्र जाटव (40) पुत्र विजय ने तीन अप्रैल की दोपहर जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन ग्वालियर लेकर पहुंचे। गुरुवार देर-रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार को वीरेंद्र का 1.05 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वीरेंद्र कह रहा है कि उसने तीन अप्रैल को थाने में एक आवेदन दिया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उलटे थाना प्रभारी सविता शर्मा उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहीं थी। उससे 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रही थीं। थाने में तैनात दरोगा वेद सिंह ने पंद्रह हजार रुपये ले लिए। वीरेंद्र ने जहर खाने के पीछे अपने भाई समेत थाना प्रभारी सविता शर्मा और दरोगा वेद को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीओपी अखिलेश गोस्वामी ने मामले की जांच की। जांच में बात सामने आया कि दो अप्रैल को वीरेंद्र का अपने भाई उत्तम से विवाद हो गया था। उत्तम ने वीरेंद्र के खिलाफ लांच थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने वीरेंद्र समेत परिजनों को थाने बुला लिया, लेकिन कोई थाने नहीं पहुंचा। दरोगा वेद के कार्रवाई करने पर तीन अप्रैल को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां दरोगा के आवास पर दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद तुरंत बाद एसपी वीरेंद्र मिश्र ने थाना प्रभारी सविता शर्मा एवं दरोगा वेद को निलंबित कर दिया। एसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी सुनील शिवहने को जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed