फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man caught by cyber fraudsters due to fake customer care on Google

भूलकर भी न करें ऐसी गलती: यहां युवक को गूगल पर नंबर खोजना पड़ा भारी, अदृश्य ठगों ने साफ कर दिए तीन बैंक खाते

Fri, 15 Apr 2022 06:46 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। 
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को जालसाजी की जानकारी दी है। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Young man caught by cyber fraudsters due to fake customer care on Google
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजना युवक को भारी पड़ गया। सही नंबर के बजाय साइबर जालसाजों के चंगुल में आ गया। जालसाजों ने उसके खाते से 96254 रुपये निकाल लिए। सीपरी बाजार के संगम विहार कॉलोनी निवासी विजय कुमार एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि दस अप्रैल को ऑनलाइन माध्यम से उन्होंने एक प्रोडक्ट मंगाया। काफी दिनों बाद भी जब उसकी डिलीवरी नहीं हुई तब उन्होंने गूगल से नंबर सर्च किया। वहां मिले नंबर पर जब उन्होंने फोन लगाया, तब उसने पैसा वापस कर देने का भरोसा देते हुए एक फॉर्म भरने के लिए कहा। 
विज्ञापन

 

फॉर्म भरने के थोड़ी देर बाद ही साफ कर दिए खाते
ऑनलाइन माध्यम से विजय ने यह फॉर्म भर दिया। इसमें यूपीआई आईडी भरने के साथ ही उसका पासवर्ड भी भर दिया। फॉर्म भरने के थोड़ी देर बाद ही विजय के तीन बैंक खातों से कुल 96254 रुपये जालसाजों ने निकाल लिए। पैसे कटने का मैसेज आते ही विजय हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को जालसाजी की सूचना दी। सीपरी बाजार पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed