फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man brought to police station in case of theft in Jhansi cut his throat with a knife

थाने में खूनखराबा: चोरी के मामले में लाए गए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हैरत में पड़ गए अफसर

Mon, 23 Jan 2023 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jan 2023 09:57 AM IST
सार

झांसी में चोरी के मामले में थाने लाए गए युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि एक ग्रामीण ने चोरी का आरोप लगाया था, जिसके बाद युवक खुद ही थाने आया था। वहीं, परिजनों का कहना हैकि चार दिन पहले पुलिस ले गई थी। थाने में मारपीट की जा रही थी। 

विज्ञापन
Young man brought to police station in case of theft in Jhansi cut his throat with a knife
इसी थाने में युवक ने काटा अपना गला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में चोरी के एक मामले में थाने लाए गए युवक ने खुद को खत्म करने के लिए चाकू से गला काट लिया। खून से लथपथ युवक को देख पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। गंभीर हालत में युवक को झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है, जहां हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन


युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस चार दिन पहले उसे पकड़कर ले गई थी और थाने में मारपीट की जा रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि बीते दिन वह खुद ही थाने आ गया था। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना निवासी विनोद अहिरवार ने चार दिन पहले उल्दन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि वह मजदूरी करने दिल्ली गया हुआ था। 
विज्ञापन


चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण गायब कर दिए गए। उसने चोरी का संदेह गांव के ही पुष्पेंद्र अहिरवार (23) पर जताया था। इस मामले में पुलिस ने पुष्पेंद्र अहिरवार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रिपोर्ट होने के बाद पुलिस पुष्पेंद्र को उठा लाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही थी। पुष्पेंद्र के साथ एक अन्य को भी पुलिस ने उठाया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। रविवार की दोपहर पुष्पेंद्र ने चाकू से अपना गला काट लिया। 

पुलिस कह रही है कि थाना कैंपस के बाहर गले पर चाकू मारा है जबकि परिवार वाले कह रहे हैं कि पुलिस पिटाई से तंग आकर उसने थाने में ही गले पर चाकू से वार किया है। वहीं पुलिस ने गंभीर हालत में पुष्पेंद्र को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। मेडिकल में कई थानों की पुलिस और अफसरों का जमावड़ा रहा।

 

पुलिस का कहना है
एसपी सिटी राधेश्याम राय का कहना है कि पुष्पेंद्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। वह गांव के दो लोग जीवन और अंकित के साथ थाने आया था। कुछ देर बाद थाने के कैंपस से बाहर गया और अपने साथ लाए गए चाकू से गले पर वार कर लिया। उसके साथियों ने ही यह बात पुलिस को बताई थी जिस पर पुलिस ने तत्काल उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है।

 

पुष्पेंद्र के पिता का कहना है
पुष्पेंद्र के पिता राजाराम का कहना है कि पुलिस चार दिन पहले उनके बेटे को पकड़कर ले गई थी। थाने में लाठियों से उसे पीटा जा रहा था। वह जब मिलने जाते तो उन्हें थाने से भगा देते थे। वह बार बार पूछते रहे कि आखिर उनके बेटे को क्यों पकड़ा है यह तो बता दो। हर कोई एक ही बात कहता था कि पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जाएगा। आज दोपहर को बताया गया कि उनके बेटे ने खुद को चाकू मार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed