{"_id":"661a91081dc5e0e0280a41ae","slug":"young-man-became-victim-of-an-accident-in-jhansi-2024-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की तलाश: बड़े भाईयों के सामने छोटे की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की तलाश: बड़े भाईयों के सामने छोटे की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा
Sat, 13 Apr 2024 07:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:35 PM IST
सार
काम की तलाश में इटावा से भुसावल जाते समय झांसी में एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दो भाइयों के सामने वह हादसे का शिकार हुआ। तीनों काम की तलाश में इटावा से भुसावल जा रहे थे। इसी दरम्यान युवक झांसी में दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
इटावा के सलोखरा गांव निवासी चितर सिंह दोहरे का पुत्र देवेश (18) अपने दो बड़े भाइयों केशवेंद्र और वेदप्रकाश के साथ काम की तलाश में भुसावल जा रहा था। तीनों बस से झांसी पहुंचे थे। शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे ट्रेन आने पर वे उसमें चढ़ने लगे। इसी दरम्यान देवेश का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन दोनों भाई जीआरपी की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पिता और अन्य परिजन भी झांसी पहुंच गए। बता दें कि देवेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। देवेश के पिता भी मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।