फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man arrested after one year for giving false information about bomb in train at lalitpur

यूपी: ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देने वाला युवक एक साल बाद गिरफ्तार, जीआरपी ने दर्ज किया था मामला

Mon, 03 Jan 2022 11:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jan 2022 11:40 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल में सूचना देने वाला तालबेहट निवासी अंशुल अग्निहोत्री निवासी हटवारा तालबेहट का निकला था। टीम इसकी गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद से आई थी। टीम अपने साथ अंशुल को फरीदाबाद ले गई।

विज्ञापन
Young man arrested after one year for giving false information about bomb in train at lalitpur
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

स्टेशन से ट्रेन छूटने पर कंट्रोल रूम में फोन करके बम की झूठी सूचना देने के करीब एक वर्ष पुराने मामले में सोमवार को फरीदाबाद से आई जीआरपी तालबेहट से एक युवक को गिरफ्तार कर साथ ले गई। पकड़े गए युवक के खिलाफ जीआरपी द्वारा मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


युवक की झूठी सूचना से ट्रेन खाली करवाकर दो घंटे तक सघन तलाशी चली थी। एक साल बाद युवक की जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार किया गया। हरियाणा फरीदाबाद से आए अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर 2020 को शाम को करीब पांच बजे एक युवक ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि निजामुददीन से चलकर जबलपुर जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस में लाल रंग के बैग में बम है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद सीआईडी फरीदाबाद, डॉग स्क्वॉयड, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता सहित कई टीमें और आला अफसर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पूरी ट्रेन को खाली कराया गया। दो घंटे से अधिक समय तक ट्रेन की सघन तलाशी के बाद यात्रियों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल में सूचना देने वाला तालबेहट निवासी अंशुल अग्निहोत्री निवासी हटवारा तालबेहट का निकला था। टीम इसकी गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद से आई थी। टीम अपने साथ अंशुल को फरीदाबाद ले गई।

पहले पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था

इस मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा था। उसने बताया था कि उसे ट्रेन में बैठे एक युवक ने लाल रंग के बैग में बम की सूचना दी थी। जिसके बाद फरीदाबाद जीआरपी थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एक युवक को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। वहीं पुलिस बम होने की सूचना देने वाले युवक की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed