फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young lad ded boby found on railway track

लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Mon, 21 Oct 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
young lad ded boby found on railway track
young lad ded boby found on railway track
लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके के लापता युवक का शव रेलवे ट्रैैक पर मिला। रविवार को परिजनों ने शिनाख्त कर मोहल्ले के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शव रखकर कार्र्रर्वाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

थाना प्रेमनगर के गढ़ियागांव स्थित आजादपुरा मोहल्ला निवासी नारायण सिंह परिहार का पुत्र अजय सिंह परिहार 17 अक्तूबर की दोपहर काम पर जाने की कहकर घर से निकला था, इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने खोेजबीन की थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। वहीं, 18 अक्तूबर को एक अज्ञात शव झांसी-भोपाल रेलमार्ग स्थित बल्लमपुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरियों के पास मिला था, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर अजय सिंह के परिजन रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां परिजनों ने शव की पहचान अजय सिंह रूप में की। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन शव लेकर प्रेमनगर थाने पहुंच गए। यहां हंगामा कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुछ लोेगों से एक साल पहले झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने उक्त लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed