फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young Biker Dies After Being Hit by Car

Jhansi News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 25 May 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Young Biker Dies After Being Hit by Car
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रविवार रात रक्सा के पुनावली रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार नितेश राजपूत (25) पुत्र संतोष को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नितेश सड़क पर जा गिरा। कार सवार उसे कुचलता हुआ भाग निकला। ग्रामीणों ने करीब दो किलोमीटर पीछा करके कार चालक को पकड़ा। वहीं अत्याधिक घायल हो जाने से नितेश की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुनावली कला निवासी नितेश राजपूत पिता के काम में हाथ बंटाता था। रात करीब 10:30 बजे वह रक्सा बाजार से घर लौट रहा था। पुनावली कला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया फ्रूटी गोदाम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही सफेद रंग की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसा होते ही वह सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोट आ गई। जोरदार टक्कर लगने से मोटर साइकिल में आग लग गई।
विज्ञापन

हादसे को देख राहगीर जमा हो गए। गांव के लोगों से सूचना पर नितेश के परिजन भी आ गए। उनके बीच चीख पुकार मच गई। उधर, हादसे के बाद भी फॉर्च्यूनर कार चालक ने वाहन नहीं रोका। अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के बावजूद करीब 2 किलोमीटर दूर फटे टायर के साथ गाड़ी दौड़ता रहा। ग्रामीणों ने पीछा करके उसे पकड़ा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed