फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You will not feel cold if you paint with a water spray gun on Holi, the temperature will reach above 35 degrees Celsius.

Jhansi News: होली पर पिचकारी से रंग डालने पर नहीं लगेगी ठंड, 35 पार पहुंचेगा पारा

Fri, 08 Mar 2024 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
You will not feel cold if you paint with a water spray gun on Holi, the temperature will reach above 35 degrees Celsius.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रंगों के त्योहार होली पर इस बार पिचकारी से रंग डालने पर ठंड नहीं लगेगी। क्योंकि, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का पूर्वानुमान है। आगामी चार-पांच दिनों में अधिकतम पारा में चार डिग्री सेल्सियस तक इजाफा संभव है।

झांसी में 12 फरवरी तक ठीकठाक ठंड पढ़ रही थी। मगर इसके बाद से तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया। 18 फरवरी को अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और झांसी प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। 19 मार्च को पारा 33.6 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के पहले हफ्ते तक कई बार पश्चिमी विक्षोभ आया। इससे तापमान लुढ़क गया। इससे लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए। एक-दो दिन में फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 28.3 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि 13 मार्च तक फिलहाल अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। 25 मार्च को होली तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। न्यूनतम पारा भी 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन



तीन सालों में होली पर ये रहा पारा
..........................................
तारीख अधिकतम न्यूनतम
29 मार्च 2021 40.5 20
18 मार्च 2022 38 20
8 मार्च 2023 33 15
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed