फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You will be able to travel on general ticket in 110 trains including Bundelkhand Express

बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत 110 ट्रेनों में जनरल टिकट पर कर सकेंगे सफर

Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
You will be able to travel on general ticket in 110 trains including Bundelkhand Express
झांसी। झांसी रेल मंडल की बुंदेलखंड एक्सप्रेस समेत 47 ट्रेनों में अब यात्री जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे। कोरोना महामारी के दौरान यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने को जनरल कोच भी आरक्षित कर दिए थे। इनमें सफर के लिए आरक्षित टिकट जरूरी था लेकिन, अगस्त माह से रेल प्रशासन ने इस व्यवस्था को खत्म दिया। इसके बाद से अभी तक कुल 110 ट्रेन अनारक्षित हो चुकीं। जून आखिरी तक इनकी संख्या बढ़कर 163 हो जाएगी। रेल अफसरों का कहना है कि 11 जुलाई तक पुरानी व्यवस्था बहाल हो जाएगी। इससे इन गाड़ियों के सामान्य कोच में जनरल टिकट पर सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

रेल अफसरों के मुताबिक जून महीने में गाड़ी संख्या 12779 गोवा एक्सप्रेस, श्रीधाम सुपरफास्ट(12191), निजामुउद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस(12652), चंबल एक्सप्रेस(12177), क्रांति एक्सप्रेस(12448), झांसी प्रयागराज एक्सप्रेस(12184), नई दिल्ली वीकली एक्सप्रेस(22404), चित्रकूट एक्सप्रेस(15205), संपर्क क्रांति एक्सप्रेस(12650), उद्योग क्रांति(12944), बुंदेलखंड एक्सप्रेस(11107) ग्वालियर मेल(11123), मंगला एक्सप्रेस(12618), कर्नाटका एक्सप्रेस(12628) एवं गाड़ी संख्या 14116 शनिवार को अनराक्षित हो गई। रेल अफसरों का कहना है कि इसके अलावा समता एक्सप्रेस(12808), पुणे एक्सप्रेस(12104), गोवा एक्सप्रेस(12780), उज्जैनी एक्सप्रेस(14310), तुलसी एक्सप्रेस(22130), पुणे एक्सप्रेस(11408), स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस(12782), झेलम एक्सप्रेस(11078) भी इस माह के आखिरी तक अनारक्षित हो जाएंगी। इनमें जनरल टिकट पर यात्री सफर कर सकेंगे। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि झांसी मंडल की 11 जुलाई तक अनारक्षित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

जनरल टिकट पर इन ट्रेनों मेें सफर कर सकेंगे
अनारक्षित घोषित हो चुकीं इन ट्रेनों में अब जनरल टिकट लेकर सफर किया जा सकेगा। इनका टिकट स्टेशन पर बुकिंग काउंटर, यूटीएस एवं ऑन मोबाइल एप के माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी पेंच फंसने से अटका मामला
कोविड की रफ्तार कम होने के बाद रेलवे बोर्ड ने अगस्त महीने से ट्रेन अनारक्षित करने का आदेश जारी किया लेकिन, तमाम रेल यात्रियों ने 120 बाद का टिकट आरक्षित करा रखा था। इस वजह से यह ट्रेन अनारक्षित नहीं हो सकीं। अब जिन गाड़ियों में आरक्षण तिथि खत्म हो रही, उसके मुताबिक ट्रेन अनारिक्षत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed