{"_id":"62990ae216077e2ace5549c0","slug":"you-give-1400-rupees-without-giving-test-you-will-get-driving-license-jhansi-news-jhs222036939","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप तो 1400 रुपये दीजिए...बगैर टेस्ट दिए बनवा देंगे ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप तो 1400 रुपये दीजिए...बगैर टेस्ट दिए बनवा देंगे ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ड्राइविंग टेस्ट के नाम पर बड़ा गोलमाल सामने आया है। 1400 रुपये लेकर टेस्ट में पास कराने का खुलेआम ठेका लिया जा रहा है। भले ही आपको कार या बाइक चलानी नहीं आती हो लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस आपका बन जाएगा। इतना ही नहीं अगर आप बाइक का टेस्ट दे रहे हैं तो मोटरसाइकिल के लिए 100 रुपये किराया देना होगा जबकि कार के लिए 200 रुपये। बृहस्पतिवार को अमर उजाला द्वारा किए गए स्टिंग में यह खुलासा हुआ।
आईटीआई के पास स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में सुबह से ही टेस्ट देने वालों की भीड़ लगने लगती है। कोई दोपहिया वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने आता है तो कोई चार पहिया का। अगर टेस्ट देने आने वाले अपनी गाड़ी नहीं लाते तो यहां मौजूद कुछ एजेंट कार और बाइक किराये पर उपलब्ध करा देते हैं। दोपहर को 2 बजे जब हम इंस्टीट्यूट में पहुंचे तो यहां गेट पर ही एक शख्स मिल गया जिसने पूछा कि कार का टेस्ट देना है या बाइक का। जब उसे बताया गया कि कार का देना है तो सबसे पहला सवाल था कि कार लाए हैं या हम उपलब्ध कराएं। जब कार का किराया पूछा तो 200 रुपये बताया। जब टेस्ट के बारे में जानकारी की तो उस शख्स ने कहा कि अगर कार या बाइक नहीं चला पाए तो ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सकेगा। अगर आप 1400 रुपये देंगे तो पास कराने की जिम्मेदारी हमारी होगी। आपको वाहन नहीं चलाना होगा। अभी हमारी एजेंट से बात चल ही रही थी कि तीन लोग और आ गए। कहने लगे कि सोचिए मत, भाईसाहब की ऊपर तक बात है। तत्काल लाइसेंस बन जाएगा।
अरे आप कहां धूप में बैठेंगे, घर जाइए हम सब देख लेंगे
झांसी। यहां टेस्ट देने के लिए जिले भर से लोग पहुंचे थे। यहां कई एजेंट घूम रहे थे। दरवाजे पर आते ही लोगों को पकड़ लेते और समझाने लगते कि कहां धूप में परेशान होंगे। पैसे दे जाइए लाइसेंस भी आपके घर पहुंचा देंगे। यहां एजेंट के साथ खड़े एक शख्स ने तो यहां तक कहा कि अगर आप पैसा नहीं देंगे तो टेस्ट में कभी पास ही नहीं हो पाएंगे। क्योंकि जो पैसा आप देंगे वह ऊपर तक जाता है।
विज्ञापन
ये हैं नियम
- आवेदक को सबसे पहले विभाग की वेबसाइट पर लर्निंग लाइसेंस के लिए दो पहिया और चार पहिया या दोनों श्रेणी के लिए आवेदन करना होगा।
- इसके बाद स्लॉट के अनुसार लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें पास करने के बाद नये मुख्यालय से प्राप्त स्लॉट की तिथि के अनुसार गाड़ी चलाने का टेस्ट डीटीआई में देना होगा।
- डीटीआई में दो पहिया और चार पहिया की गाड़ी चलाने का टेस्ट जिसमें दो पहिया को आठ अंक के ट्रैक पर गाड़ी चलाकर दिखाना होगा। इस टेस्ट में पास होने के बाद आवेदक का लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।
मुझे ऐसी जानकारी नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी। अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आरआर सोनी, आरटीओ