फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   yogi visit to jhansi inspected the cowshed said set up dung gas plant increase number of cows

योगी का झांसी दौरा: सीएम ने किया गोशाला का निरीक्षण, बोले- गोबर गैस प्लांट लगाएं, गायों की संख्या बढ़ाएं

Sun, 08 May 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 May 2022 10:55 PM IST
सार

जल जीवन मिशन की परियोजना का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पास में ही स्थित गोशाला में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं की स्थिति देखी और चारा-पानी की उपलब्धता की जानकारी ली।

विज्ञापन
yogi visit to jhansi inspected the cowshed said set up dung gas plant increase number of cows
गाय को चारा खिलाते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को चिरगांव के ग्राम मुराटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोशाला में गोवंश की संख्या बढ़ाकर कम से कम 500 की जाए। गोशाला में गोबर गैस प्लांट लगाकर बायो गैस का उत्पादन किया जाए। इस दौरान उन्होंने गायों को दुलारा और उन्हें गुड़ और चारा खिलाया।

विज्ञापन


जल जीवन मिशन की परियोजना का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पास में ही स्थित गोशाला में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं की स्थिति देखी और चारा-पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। यहां उन्होंने गो पूजन किया। साथ ही गायों व बछड़ों को खूब दुलारा और उन्हें अपने हाथ से चारा, केला, गुड़ और रोटी खिलाई। 
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि गोशाला में गायों की संख्या बढ़ाकर गोबर गैस प्लांट लगाया जाए। इससे सीएनजी का उत्पादन किया जाए। इस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गोशाला के पास 13 एकड़ जमीन उपलब्ध है। जल्द ही इसका विस्तार कर पशुओं की संख्या बढ़ा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे रोपे
मुख्यमंत्री का मुराटा गांव का यह दूसरा दौरा था। इससे पहले वे  30 जून 2020 को मुराटा गए थे और तब उन्होंने जल जीवन मिशन की आधारशिला रखी थी। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया था। रविवार को भी उन्होंने गोशाला परिसर में तीन पौधे पीपल, बरगद व पाकड़ के रोपे।

योगी से नहीं मिल पाए गांव के लोग 
मुख्यमंत्री के पहुंचने से करीबन दो घंटा पहले ही कार्यक्रम स्थल के इर्दगिर्द आसपास के गांवों के सैकड़ों महिला व पुरुष इकट्ठे हो गए थे। लेकिन, उन्हें सुरक्षा कारणों से पुलिस ने आयोजन स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सभी निराश होकर लौट गए। 


जिला पंचायत अध्यक्ष की हुई पुलिस से नोकझोंक
झांसी। आयोजन स्थल के इर्दगिर्द पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बना रखा था। मीडिया कर्मियों को भी आयोजन स्थल तक पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ी। इसी दरम्यान तकरीब साढ़े नौ बजे जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम भी वहां पहुंचे। लेकिन, उन्हें आयोजन स्थल से पहले पुलिस ने रोक लिया। परिचय देने के बाद भी काफी देर तक उन्हें रोके रखा। किसी तरह वे यहां से निकले, लेकिन आगे बैरियर पर उन्हें एक बार फिर रोक लिया गया। इस पर वे भड़क गए और उनकी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद वे आयोजन स्थल पर प्रवेश कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed