फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi ji your officer not care jhansi

योगी जी ! आपके अफसरों से संभल नहीं रहा झांसी

Sat, 04 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Yogi ji your officer not care jhansi
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। कहां झांसी कोरोना के मामलों में काफी पिछड़ा हुआ था लेकिन अब बुंदेलखंड के अग्रिम पायदान पर आ खड़ा हुआ। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के मामले में झांसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर आ गया है। यह मुद्दा राजनीतिक रंग भी ले चुका है। इसके बावजूद जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण कोरोना वायरस झांसी में बेकाबू हो गया है। कुल मिलाकर लगता है कि अफसरों से झांसी संभल नहीं रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने एक से 30 जून तक के लिए अनलॉक-1 की घोषणा की थी। इसमें दुकानों आदि पर छह फीट की दूरी, चेहरे पर मास्क, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दिया गया था। मगर कोरोना वायरस के दौर में इसका बिल्कुल भी पालन नहीं हुआ। न तो लोगों ने छह फीट की दूरी बनानी जरूरी समझी और न ही मास्क पहनना। वहीं, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर भी लोगों का जमघट लगा रहा। बाजारों में भीड़ इस कदर उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। खानपान और फास्ट फूड की दुकानों पर भी लोग इस कदर टूटे, मानो सालों से बाहर का नहीं खाया हो। कुछ नहीं तो लोग गली, चौराहों पर गप्पे लड़ाने के लिए बैठते रहे। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन तक में कोविड-19 के लिए जरूरी मानकों का पालन नहीं हुआ। इसी का परिणाम है कि अनलॉक-1 खत्म होते-होते झांसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच गुने से अधिक पहुंच गया। अनलॉक-2 में भी कुछ नहीं बदला है। मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए थी, वो भी नहीं हुई। सबसे भयावह हालात तो जिले में कोरोना से होने वाली मौतों ने बना दिए। झांसी में कोरोना से मरने वालों की दर दस फीसदी से भी अधिक है। खुद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस मुद्दे को ट्वीट कर उठा चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को झांसी में भी हालात जस के तस रहे। सीपरी बाजार, मानिक चौक और बड़ाबाजार समेत शहर के प्रमुख बाजार लोगों की भीड़ से खचाखच भरे रहे। सुभाषगंज, दतिया गेट समेत कई क्षेत्रों में फल-सब्जी वाले पास-पास ठेले लगाकर बिना मास्क भी बिक्री करते रहे। शहर के मुख्य चौराहे इलाइट पर खानपान की दुकान पर भी झुंड बनाकर लोग बैठे रहे। फास्ट फूड की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी। कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। इन्हें न तो कोई रोकने वाला था और न ही कोई टोकने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने ये दिए हैं निर्देश
जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश हैं कि कंटेनमेंट जोन में अभियान चलाकर सैंपल लिए जाएं। सैंपल टीम के साथ पर्याप्त फोर्स रहे। कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ाई जाए और अभियान चलाकर बेमतलब घूमने वालों पर कार्रवाई हो। एक-एक घर को छानते हुए एक-एक व्यक्ति का सैंपल लिया जाए। तालपुरा, बड़ा बाजार, सैंयर गेट, वासुदेव मुहल्ला, सीपरी बाजार, पन्नालाल का हाता, अली गोल, आतिया तालाब, बिसातखाना, सुभाष गंज, मुकरयाना, गोला कुआं, इतवारीगंज सहित अन्य ऐसे मुहल्ले जहां कोरोना के मरीज हैं, वहां सभी घरों के प्रत्येक व्यक्ति का सैंपल लिए जाएं।

जहां कहीं भी कोविड से जुड़े मानकों का उल्लंघन हो रहा है, वहां सख्ती बरतने के सख्त निर्देश पुलिस कर्मचारियों को दिए गए हैं। पुलिस सख्ती भी कर रही है। - राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed