{"_id":"60d0f4e48ebc3e325868d3d1","slug":"yog-diwas-jhansi-news-jhs1976679121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों को मात देने के लिए किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों को मात देने के लिए किया योग
विज्ञापन
योग दिवस ...... सर्किट हाउस के पास स्थित अटल एकता पार्क में योगाभ्यास करती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संगठनों ने घर-घर योग, घर पर योग की थीम पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रार्थना, सूक्ष्म व्यायाम, नाड़ी शोधन, कपालभाति, भ्रामरी, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पाद हस्तासन की जानकारी दी और योगाभ्यास कराया।
योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय बड़ागांव में ऑनलाइन गूगल मीट से अनेक संस्थाओं ने जुड़कर योग में भागीदारी की। इसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बड़ागांव इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, रायल अकेडमी बड़ागांव के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने योग प्रशिक्षक डॉ. रमेश चंद्र कुशवाहा ने योगाभ्यास कराया। भारतीय डाक विभाग ने मंडल के प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में योगाभ्यास कराया। कर्मचारियों ने योग को अपनाने के लिए शपथ ली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। योग के प्रचार- प्रसार के लिए डाक पत्रों में विशेष मोहर लगाई। प्रवर अधीक्षक डाक जितेंद्र सिंह, सीनियर पोस्ट मास्टर जीए खान, सहायक अधीक्षक भू प्रकाश सिंह, कमलेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विद्या है। यह हमारी ऋषि परंपरा का प्रसाद है। योग स्वस्थ रहने का असाधारण उपाय है।
रेल मंडल मुख्यालय में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में योगाचार्य किशोरी लाल ने योगाभ्यास कराया। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर सहित विभागाध्यक्षों ने भागीदारी की। कोच एमएलआर कारखाने में योग दिवस मनाया। अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा ने योग दिवस मनाया। विवेक फ्रेंड्स वॉलीबाल एकेडमी एवं विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन ने बुंदेलखंड महाविद्यालय में योग किया। प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि योग से रक्त संचार ठीक रहता है। निर्भय प्रताप सिंह, रामकिशन निरंजन उपस्थित रहे। डा. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में चेयरमैन डा. केजी द्विवेदी की अध्यक्षता में, नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन ने योगाचार्य अरविंद समाधिया के नेतृत्व में योग दिवस मनाया। निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संचालक संघ के अध्यक्ष डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल, सत्यनाम मानव कल्याण प्राकृतिक योग संस्थान के शरद मकड़ारिया, धर्म प्रकाश, अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के बालकिशन रिछारिया, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, अमित सरांया, बुंदेलखंड महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक डा एलसी साहू, प्राचार्य डा. बीएल तिवारी, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय झांसी में क्षेत्रीय निदेशक डा. रेखा त्रिपाठी, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में डा. लक्ष्मी नारायण पांडेय, निर्मला शर्मा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्रो राजेंद्र सिंह ने योगिक आसन और प्राणायाम पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वरिष्ठ अधिवक्ता कुंजबिहारी गुप्ता, डा. यूपी सिंह, प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता, श्री रायल सिटी में योगाचार्य प्रवीण शर्मा, डीएस अग्रवाल, राजेश मिश्रा, योग गुरु नरेश शुक्ला, समाजसेवी संस्था उम्मीद रोशनी की टीम में निक्की कश्यप, विजय हयारन, अन्य कार्यक्रम में आदित्य गुप्ता, सुनील दत्त गोस्वामी, यशपाल सिंह, झांसी दुर्ग में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से पुरातत्वविद अधीक्षक मनोज सक्सेना, सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए के प्रशांत शर्मा, संस्था उजाला के राजेंद्र दुबे, महबूब खान मौजूद रहे।