फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   years last mornining more fog 10 case heart attack in jhansi

सर्दी का सितम: घने कोहरे के साथ हुई साल की अंतिम सुबह, सर्दी में ठिठुरे लोग, 10 को पड़ा हार्ट अटैक

Sat, 31 Dec 2022 11:27 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 11:27 PM IST
सार

सर्द हवाओं ने पारा गिरा दिया है। ठंड में ठिठुरे लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं, 10 लोगों को हार्ट अटैक पड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
years last mornining more fog 10 case heart attack in jhansi
ठंड का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में साल 2022 की अंतिम सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह नौ बजे तक कोहरे के चलते शहर में 100 तो ग्रामीण इलाकों में 25 मीटर दूर का लोगों का दिखाई नहीं दिया। सर्द हवाओं ने पारा गिरा दिया। ठंड में ठिठुरे लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं, 10 लोगों को हार्ट अटैक पड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


पश्चिम दिशा से पूर्वोत्तर इलाकों की तरफ हवाएं चलने से मौसम में ये बदलाव हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से दिल्ली, एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ था। वहां से आईं हवाएं झांसी में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी लेकर आईं। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलीं सर्द हवाओं ने तापमान गिरा दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम 7.6 डिग्री था। शनिवार को अधिकतम पारा 21 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। कई लोग तो घरों में ही कैद रहे और हीटर या लकड़ी जलाकर स अब रविवार को न्यूनतम तापमान पांच और सोमवार को चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं, आगामी चार-पांच दिनों में भी आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। साथ ही घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

विज्ञापन

वहीं, सर्दी के सीजन में शनिवार को दस लोगों को आर्ट अटैक पड़ा। इसमें गोविंद, रामकुमारी, संतोष, पन्नालाल, नन्ना को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जबकि, नर्सिंगहोमों में भी पांच मरीज हार्ट अटैक आने पर भर्ती हुए। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन ने बताया कि इन दिनों ठंड से बचाव करने की जरूरत है। खासकर बुजुर्ग सुबह जल्दी घर से निकलने से बचें। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को बीपी, डायबिटीज, मोटापा है या फिर धूम्रपान का सेवन करते हैं तो उन्हें हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता है।

दिनभर छाई रही धुंध
झांसी। सुबह नौ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ। इसके बावजूद आसमान पूरी तरह साफ नहीं हो पाया। दिन भर धुंध छाई रही। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली मगर धुंध के आगे बेअसर रही। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से ठिठुरन बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed