फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yam deep burn in Danteras worship kuber

यम दीप जलाया, धनतेरस पर की कुबेर की भक्ति

Fri, 13 Nov 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Yam deep burn in Danteras worship kuber
झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ। धनतेरस का पर्व मनाते हुए कई परिवारों ने घरों एवं मंदिरों को आकर्षक सजाते हुए यम दीप प्रज्ज्वलित किया। यह पर्व शुक्रवार को भी मनाया जाएगा और शुभ शगुन के रूप में गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी की जाएगी। साथ ही कई लोग शुक्रवार को चतुर्दशी का भी पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारों का उत्साह हर घर में छाने लगा है। लगभग सभी घरों के आंगन और मुख्य दरवाजे के बाहर रंगोलियां बनाये जाने लगी हैं। धनतेरस के उल्लास में घरों एवं देव स्थलों को लोगों ने अशोक, आम के पत्तों तथा रंगबिरंगे फूलों से आकर्षक सजाया। शाम होते ही घरों के दरवाजों, छतों एवं देव स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान कुबेर की पूजा अर्चना की। साथ ही कई लोगों ने भगवान धनवंतरी की भी आराधना की। त्योहार पर महानगर में जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया। अधिकांश लोग दिवाली की तैयारियों में भी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed