फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   X-rays not being done from portable machine for six months

Jhansi News: पोर्टेबल मशीन से छह माह से नहीं हो रहे एक्सरे

Wed, 04 Dec 2024 01:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
X-rays not being done from portable machine for six months

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर छह के आईसीयू में लाखों की पोर्टेबल एक्सरे मशीन है, जो महीनों से बंद है। इस वजह से जरूरत पड़ने पर रोगियों को एक्सरे कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है। सूत्रों का कहना है कि करीब छह माह से मशीन से एक भी एक्सरे नहीं हुआ है, जिसकी वजह वोल्टेज की समस्या बताई जा रही है।

मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर-छह, सात और आठ में मेडिसिन के रोगियों को चिंताजनक हालत में भर्ती किया जाता है। रोगियों को एक्सरे कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, इसलिए कॉलेज प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च करके पोर्टेबल एक्सरे मशीन खरीदी। यह मशीन वार्ड नंबर छह के आईसीयू में रखी गई ताकि रोगी का बेड पर ही एक्सरे हो सके। बता दें कि इस एक्सरे मशीन का महीनों से संचालन नहीं हुआ है। किसी की नजर नहीं पड़े, इसलिए चारों ओर से ढंककर इसे कोने में रख दिया है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि वोल्टेज की समस्या होने की वजह से एक्सरे मशीन का संचालन नहीं हो रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि वार्ड नंबर छह में रखी पोर्टेबल एक्सरे मशीन से रोगियों के एक्सरे बेड पर ही होने चाहिए। यदि मशीन का उपयोग नहीं हो रहा है, तो काफी गंभीर विषय है। पूरे मामले का पता कर जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed