{"_id":"619943e813500b093c775c73","slug":"wrestling-of-rajveer-of-karari-and-guddu-of-gwalior-ended-on-equal-footing-jhansi-news-jhs2092180189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटी करारी के राजवीर और ग्वालियर के गुड्डू की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटी करारी के राजवीर और ग्वालियर के गुड्डू की कुश्ती
विज्ञापन
झांसी। करारी में स्व. महाबल की स्मृति में आयोजित विशाल दंगल में 50 से भी ज्यादा कुश्तियां पहलवानों के बीच हुईं। 50 हजार का अंतिम मुकाबला सोनीपत के रोहित और हरियाणा के सुमित के बीच बराबरी पर छूट गया, क्योंकि रोहित को चोट लग गई थी।
कुश्ती प्रतियोगिताओं में झांसी के गजेंद्र पहलवान ने जालौन के अंकित यादव को हराया। कानपुर के अव नायक ने दिल्ली के मोहन सिंह को शिकस्त दी। इसी तरह, झांसी के शैतान सिंह ने इंदौर के विजय भाटिया, इंदौर के मूसा पहलवान ने सोनीपत के सोनू, ग्वालियर के कौशल पहलवान ने हरियाणा के काले पहलवान, शिवपुरी के छोटू पहलवान ने इंदौर के सचिन जाट को हराया। करारी के राजवीर व ग्वालियर के गुड्डू और हरियाणा की मेधा चौधरी व मध्य प्रदेश के राहुल यादव के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। पहलवानों की कुश्ती में दांव-पेंच पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्षद संजय राजपूत, परन शर्मा ने कुश्ती का शुभारंभ किया। नगर विधायक ने घोषणा की कि वार्ड 21 के करारी क्षेत्र में खातीबाबा मंदिर के पास कुश्ती स्टेडियम के लिए जगह चिह्नित कर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा दिया गया है। क्रीड़ा स्थल में खिलाड़ियों के लिए एक हॉल और शौचालय का निर्माण विधायक द्वारा जल्द शुरू कराया जाएगा। कुछ समय में ही झांसी में कुश्ती के लिए अलग से स्टेडियम का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम का संचालन मेहरबान मास्टर ने किया। संचालक बालजी गुर्जर, विनय शर्मा, रोहित लोधी, मनमोहन गेड़ा, स्वराज स्वामी, विवेक परिहार, अभिषेक भार्गव मौजूद रहे।