फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wrapped in a blanket of fog city, grew cold

कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठंड बढ़ी

Fri, 02 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wrapped in a blanket of fog city, grew cold
winter jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
दिसंबर महीने का आगाज कोहरा और हल्की ठंड से हुआ। पहले दिन का आगाज ठंड से हुआ और पूरा शहर कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया। दिन में एक बजे भगवान सूर्यदेव के दर्शन हुए। एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

नवंबर बिना ठिठुरन के ही गुजर गया, लेकिन दिसंबर के पहले दिन घना कोहरा पड़ने से मौसम में ठंडक आ गई। अचानक ठंड बढ़ने से ज्यादातर लोग फुल स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए। कुछ लोगों को अलाव की भी आवश्यकता महसूस हुई। बृहस्पतिवार को कोहरा के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि भगवान भास्कर के दर्शन करीब एक बजे ही हो सके। यह हालात कम से कम एक सप्ताह तक यूं ही रहने के आसार हैं। दरअसल, कोहरे का असर बुधवार की रात से दिखाई देने लगा था। धीरे-धीरे कोहरा घना होता चला गया और सुबह होते-होते पूरा शहर कोहरे से ढंक गया। धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को बिस्तर छोड़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आर्द्रता 53 प्रतिशत रही। हवा 04 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, लेकिन कोहरा होने के कारण लोगों को ठंडी हवा का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को तापमान इतना ही रहने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को फिर से अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। यही स्थिति बुधवार तक रहेगी।

रैन बसेरा की तैयारी के निर्देश
ठंड को देखते हुए नगर निगम ने बेसहारा व सड़क किनारे गुजर-बसर करने वालों के लिए रैन बसेरा का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता आरके वर्मा ने अवर अभियंता एमके जैन को निर्देश दिए कि रैन बसेरा की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। उनके अनुसार मुर्गा मछली मार्केट के पास, बस स्टैंड और लहरगिर्द स्थित कृष्णा इंक्लेव कालोनी में रैन बसेरा बनाया जाएगा। यहां रुकने वालों के लिए गद्दे, कंबल आदि का इंतजाम किया जाएगा। सफाई के साथ ही चिकित्सक की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि ठंड से बीमारियों का उपचार भी कराया जा सके।

50 स्थानों पर जलेंगे अलाव
यूं तो अलाव जलवाने के लिए जिलाधिकारी का अब तक कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन शहर के कम से कम पचास स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की जा रही है। सबसे पहले जहां अलाव शुरू होंगे उनमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, इलाइट चौराहा और मिनर्वा चौराहा शामिल हैं। यदि इसके अलावा पार्षद अन्य स्थानों पर अलाव जलाने के लिए पत्र देंगे तो उन पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed