{"_id":"692b4a96297397d0bf0acc67","slug":"workshop-wagon-and-cmlr-won-their-matches-and-made-it-to-the-semi-finals-jhansi-news-c-11-jhs1019-689973-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वर्कशॉप वैगन व सीएमएलआर ने जीते मैच, सैमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वर्कशॉप वैगन व सीएमएलआर ने जीते मैच, सैमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट में शनिवार को दो शानदार मैचों का आयोजन हुआ। पहले मैच में वर्कशॉप वैगन ने टीआरएस को 7 विकेट से हराया तो दूसरे मैच में सीएमएलआर ने इंजीनियरिंग टीम को एक विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले मुकाबले में वर्कशाॅप वैगन ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। टीआरएस की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई 48 रन बनाकर आलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्कशाॅप वैगन की टीम ने 7.3 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह वर्कशॉप वैगन ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। प्लेयर आफ द मैच हिम्मत सिंह को चुना गया। वहीं दूसरा मैच बड़ा ही शानदार हुआ। सीएमएलआर ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। इंजीनियरिंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 104 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सीएमएलआर ने जल्द ही अपने 2 विकेट गवां दिए, ऐसे में टीम पर दबाव आ गया। किसी तरह टीम के कुछ खिलाड़ियों ने पारी को संभाला और 20वें ओवर में एक विकेट शेष रहते सीएमएलआर टीम ने जीत दर्ज की। प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार राजेन्द्र मीना को दिया गया। अंपायर मोहित व शिवेन्द्र रहे, जबकि आंखों देखा हाल सोहेल खान ने सुनाया। मंडल सचिव एनसीआरएमयू अमर सिंह यादव और मनोज जाट, राजेश नामदेव, शशि कपूर, संजीव द्विवेदी, मो सईद आदि उपस्थित रहे।