फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Workers should work in favor of whoever gets the ticket: Ramkishore

जिसे टिकट मिले, उसके पक्ष में काम करें कार्यकर्ता: रामकिशोर

Sun, 23 Aug 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Workers should work in favor of whoever gets the ticket: Ramkishore
झांसी। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का शनिवार को झांसी में जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय पर हुए अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्व संगठन में सर्वोपरि है। टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन टिकट जिसे भी मिले, उसके पक्ष में कार्य करें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले कि 2027 का चुनाव हमारे सामने है। इसलिए हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से संगठन का काम करे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, संजीव अग्रवाल लाला, हेमंत परिहार, मुकेश मिश्रा, अमर सिद्ध, मोहित पोरवाल, कपिल बिरसेनिया, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन ने अलग-अलग स्थानों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का तुलादान किया। सीपरी बाजार स्टैंड पर सीए दुष्यंत चतुर्वेदी ने माला पहनाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ऋषि सैनी, संतोष साहू, संजीव तिवारी, प्रवीण शिवहरे, मनीष भंडारिया, जीतू शिवहरे, बहादुर सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट स्थित साहू समाज के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष का समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू, साहू समाज के जिलाध्यक्ष सचिन साहू, बाल स्वरूप साहू, विनोद, सतीश साहू, गुरु प्रसाद साहू, एलसी साहू, सुनीता साहू आदि मौजूद रहे। वहीं, सिविल लाइन मंडल में हुए सम्मान समारोह में मनमोहन गेड़ा, अशोक अग्रवाल, एचएन शर्मा, केडी गुप्ता, मुन्नालाल मिश्रा, वैदेही शरण सरावगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेंट किया स्मृति चिह्न, राम दरबार
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक और लखनऊ के क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष तिवारी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न, राम दरबार और अंगवस्त्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed