फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Work on the main road of the city got stuck due to non-receipt of NOC

Jhansi News: एनओसी न मिलने से अटका नगर की मुख्य सड़क का काम

Fri, 07 Mar 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Work on the main road of the city got stuck due to non-receipt of NOC
टोड़ीफतेहपुर। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत नगर के मध्य से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की पक्की सड़क को खोदकर पानी की पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद अबतक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। इससे नगर की मुख्य सड़क की बस स्टैंड से लेकर मोहल्ला बड़ागंज से होती हुई लाल टाैरिया तक हालत खस्ताहाल हो गई है। जिससे स्कूली वाहन, एंबुलेंस और आम नागरिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और धूल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और कार्यदायी संस्था इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नगर के मध्य से गुजरने बाली बस स्टैंड से लेकर मोहल्ला बड़ागंज होती हुई लाल टाैरिया तक की सड़क स्वीकृत है, जिससे कई गांवों के लोग जुड़ते हैं। इसी सड़क से होकर स्कूली वाहन, सार्वजनिक परिवहन और अन्य वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन पाइपलाइन बिछाने के लिए इस सड़क को खोदा गया और फिर उसकी मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई। जिससे सड़क परेशानियों का सबब बन गई है।
विज्ञापन

नगरवासियों द्वारा बताया गया कि अब यह सड़क पूरी तरह से उबड़-खाबड़ हो गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।कुछ दिन पहले मोहल्ला बड़ागंज निवासी महिला गुड्डी का कीचड़युक्त सड़क पर गिरने से उसका हाथ टूट गया था। स्थानीय निवासी मीनू बबेले, हाजी तेज खां, आशीष अग्रवाल, रवि कुमार ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग सड़क बनाने के लिए तैयार है, लेकिन जब तक पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा नहीं होता और संबंधित एजेंसी से एनओसी(अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त नहीं होता है, तबतक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है।

बातचीत
----


सड़क खोदाई के बाद उसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए था, लेकिन महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - डॉ. प्रद्युम्न तिवारी


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृत है, इसके बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। इससे आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - हरिमोहन बबेले

खोदाई के बाद सड़क को यूं ही छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है। - हरप्रसाद कुशवाहा



नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई मुख्य सड़क की मरम्मत महीनों बीतने के बाद भी नहीं की गई है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे एवं एंबुलेंस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - हल्लू मिस्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed