फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Work of Erutch dam completes in deadline: Dharmapal

एरच बांध का काम समय सीमा में हो पूरा: धर्मपाल

Sat, 01 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Work of Erutch dam completes in deadline: Dharmapal
एरच बांध - फोटो : demo
प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने एरच बहुउद्देशीय बांध का निरीक्षण कर अधिकारियों को बांध का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

एरच बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करने के लिए रात करीब दस बजे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का काफिला बांध स्थल पर पहुंचा। उनके साथ सिंचाई मंत्री ने विभाग के सचिव सुरेश चन्द्रा और मुख्य अभियंता विनय श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बांध निर्माण की तकनीकी जानकारी ली, इसमें अधिकारियो ने बताया कि पहले बांध के निर्माण के लिए स्वीकृत सात सौ बीस करोड़ की धन राशि थी लेकिन अब दस सौ तीस करोड़ की लागत में निर्माण कार्य पहुंच चुका है, इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बांध के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, जिससे कार्य समय से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि बांध के निर्माण कार्य मे धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उन्हें बुंदेलखंड में पानी की समस्या को हल करने के लिए बांधों का निरीक्षण करने के लिए भेजा है। उन्होंने सबसे पहले एरच बहुउद्देशीय बांध का निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का निर्णय है कि बांध का निर्माण गुणवत्ता से और शीघ्र पूरा हो, इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही सिंचाई मंत्री ने कहा कि सबसे पहले लोगों और पशुओं को पीने का पानी का प्रबंध किया जाएगा, इसके साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था हो, इस परियोजना से किसानों को लाभ मिलेगा। बुंदेलखंड का किसान अब प्यासा और भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि  अब बुंदेलखंड का किसान पलायन नही करेगा और यहां के  प्रत्येक हाथ को काम और हर खेत को पानी दिए जाने की योजना प्रदेश सरकार की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खेती पर निर्भर जो व्यवसाय है उनको भी गति देने का काम सरकार करेगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी जीर्ण शीर्ण तालाबों का जीर्णोद्धार करने की बात कही। समीक्षा बैठक के बाद सिंचाई मंत्री ने रात्रि ग्यारह बजे बांध निर्माण का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, विधायक जवाहर लाल राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक राजपूत , सुनीलदत्त गोस्वामी , अशोक दुबे , प्रेमनारायण अ्ग्रवाल , बद्रीप्रसाद त्रिपाठी , दिनेश परिहार , सिद्धार्थ पवन सोनी , अनुरूद्ध सिंह यादव , मूरत पटेल  पुष्पेन्द्र दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed