{"_id":"6acbaca99770729f930169c1","slug":"jhansi-youth-killed-after-being-gored-and-flung-by-a-bull-he-had-gone-to-drive-out-of-a-field-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खेत में घुसे सांड को भगाने गए युवक को सींगों पर उठाकर पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खेत में घुसे सांड को भगाने गए युवक को सींगों पर उठाकर पटका, मौत
Sun, 11 Oct 2026 09:05 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:05 PM IST
सार
राजकुमार अगले माह पिता बनने वाला था। उसकी मौत की खबर से पत्नी एवं मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
सांड के हमले में मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा निवासी राजकुमार (32) की रविवार को सांड के हमले में घायल होने से मौत हो गई। वह खेत में अन्ना पशुओं को भगाने गया था। इसी दौरान सांड ने उसे सींग में फंसाकर तीन से चार बार जमीन पर पटक दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया। घायल युवक को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार अगले माह पिता बनने वाला था। उसकी मौत की खबर से पत्नी एवं मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
डगरवाहा गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा पुत्र पूरन कुशवाहा खेती-किसानी के साथ मोटर बाइंडिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया रविवार सुबह आठ बजे राजकुमार खेत पर पहुंचा, तो वहां अन्ना पशु फसल खराब कर रहे थे। वह उनको भगाने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने उसे सींग में फंसाकर चार बार जमीन पर पटका और रौंद डाला। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और सांड को भगाया। इसके बाद राजकुमार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला सांड पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है। राजकुमार के पास कोई लाठी-डंडा नहीं था, जिससे वह अपना बचाव नहीं कर सका। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक सांड के हमले में राजकुमार घायल हुआ था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
आठ माह की गर्भवती है पत्नी
राजकुमार चार भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब छह साल पहले उसे गांव की ही पूजा से प्रेम विवाह किया था। करीब डेढ़ साल पहले दंपती को बेटी हुई थी, लेकिन कुछ माह बाद उसकी मौत हो गई थी। अब पूजा आठ माह की गर्भवती है। अगले महीने उसकी डिलीवरी होनी थी। परिवार में बच्चे के आने की खुशियां थीं, लेकिन राजकुमार की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। उसके पिता पूरन कुशवाहा की भी करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी।