फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women will be empowered by skill development

महिलाओं को जागरूक कर मनाया जेसी सप्ताह

Sun, 12 Sep 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women will be empowered by skill development
झांसी। जेसीआई सप्ताह के तहत समस्त जेसीआइ संगठनों द्वारा जेसीआई सप्ताह मनाया गया। जिसमें तीसरे दिन संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जेसीआई झांसी उड़ान द्वारा महिला कौशल एवं विकास प्रशिक्षण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शांति विश्वनाथ की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डॉ. नवीन अग्निहोत्री, भूपेंद्र अग्रवाल, अशोक ओम हरे, सीपी श्रीवास्तव, रेणुका चौहान, विनीता मौजूद रहीं। जेसीआई झांसी क्लासिक द्वारा जेसी सप्ताह के तीसरे दिन दीपक सोनी बिलाहटिया की अध्यक्षता में वूमेन स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के तहत प्रभु दयाल पहाड़िया इंटर कॉलेज में ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। जिसमें मंडल ट्रेनर संकेत जैन ने टाइम मैनेजमेंट एवं मनोज नीखरा ने कम्यूनिकेशन स्किल पर ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम में राकेश मल्होत्रा, मनोज लिखधारी, सूरज गुप्ता, विनय अग्रवाल, राजीव गुप्ता, महेश सोनी, आशीष सेठ मौैजूद रहे। जेसीआई इंडिया द्वारा चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा शालू गर्ग की अध्यक्षता में वूमेन स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हरप्रीत सिंह, सुनीता शर्मा, डॉ. प्रीति गुप्ता, रजनी गुप्ता, सपना सरावगी, मनीला गोयल, राधा अग्रवाल मौजूद रहीं। जेसीआई झांसी संकल्प के जेसीआई सेवा सप्ताह के तहत स्किल एंड डेवलपमेंट ट्रेनिंग आयोजित की गई। जिसमें समय का सदुपयोग एवं पैसों की सेविंग प्रोग्राम के तहत महिलाओं को घर में केक और पेस्ट्री बनाने की ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में पूनम मेहता, आरती राय, डॉ. पल्लवी वाजपेई, रेनू वर्मा, स्वप्निल मोदी, सरिता, संगीता, राहिल सिद्दीकी मौजूद रहे। जेसीआई झांसी वीरांगना द्वारा नर्सिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें अध्याय अध्यक्ष मुक्ता अरोरा व चार्टर अध्यक्ष हेमा के नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति गुप्ता ने महिलाआें में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में रचना जैन, प्रीति जैन, कविता जैन, सारिका जैन मौजूद रहीं। प्रदीप गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। जेसीआई रायल्स के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल की अध्यक्षता में जेसी सप्ताह के तीसरे दिन महिला सशक्तीकरण-डे के रूप में मनाया गया। किचिन क्वीन प्रतियोगिता में श्वेता माहेश्वरी ने पहला, साक्षी नीखरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नान जेसीज में प्राची ने पहला एवं शिवांगी साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर सीमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, कविता मिश्रा, अनुराधा गुप्ता, राधिका मिश्रा, श्वेता महेश्वरी आदि मौजूद रहीं। सुषमा श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। जेसीआई रानी लक्ष्मीबाई द्वारा दतिया गेट स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य कल्पना सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर गीता गुप्ता, कामिनी सोनी, शबीना खान, राजू अग्रवाल, अजय सरावगी, डॉ. जाकिर मौजूद रहे। रश्मि अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। जेसीआई क्वीन ऑफ झांसी बंधन वीक के तीसरे दिन डॉ. पारुल निगम ने महिलाओं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर तृप्ती नागपाल, बेबी नाज, आयुषी सिंह, रुचि जतारिया, भारती गुप्ता, मीनू चावला, रश्मि पटेरिया, सीमा चौबे, सारिका जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed