फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women thronged the Achaleshwar Mahadev Temple for the Teej fast.

Jhansi News: तीज व्रत पर अचलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ीं महिलाएं

Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women thronged the Achaleshwar Mahadev Temple for the Teej fast.
शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद, विभिन्न स्थानों पर दिनभर रहा भक्तिमय माहौल
विज्ञापन



लुहारी। कस्बा लुहारी में तीज पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अचलेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और युवतियों ने तीज व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर मंदिरों और पूजा स्थलों पर पहुंचीं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की।

अचलेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद माता पार्वती का पूजन कर तीज व्रत की कथा सुनी। व्रत रखने वाली महिलाओं ने पति के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन तथा परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की। वहीं युवतियों ने मनचाहे जीवनसाथी की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक व्रत रखा।
विज्ञापन


सोलह शृंगार कर पहुंचीं सुहागिनें

तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुंचीं। हाथों में मेहंदी रचाकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर हुआ पूजन

कस्बे में अचलेश्वर महादेव मंदिर के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों और घरों में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज व्रत का पूजन किया। महिलाओं ने तीज से संबंधित पारंपरिक गीत गाए और शिव-पार्वती का स्मरण किया। पर्व के चलते पूरे कस्बे में दिनभर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed