फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women sitting on dharna at crossroads, accused of assault on police

Jhansi News: चौराहे पर धरने पर बैठीं महिलाएं, पुलिस पर मारपीट का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women sitting on dharna at crossroads, accused of assault on police
झांसी। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रविवार की दोपहर इलाइट चौराहे पर एक परिवार की महिलाएं धरने पर बैठ गईं। एक महिला का आरोप था कि उसके पुत्र के साथ मारपीट की घटना हुई है। बावजूद, पुलिस विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जबकि, पुलिस का कहना रहा कि महिला के पुत्र पर पहले से ही छेड़खानी का मुकदमा दर्ज है। विपक्षियों पर दबाव बनाने के लिए मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार की अन्य महिलाओं के साथ धरने पर बैठीं प्रेमनगर के अंबेडकर नगर निवासी किरण अहिरवार का आरोप है कि चार दिन पहले उनका पुत्र कॉलेज से घर लौट रहा था। रास्ते में उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद विपक्षियों ने पुत्र के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। जबकि, उसके पुत्र को मारपीट में गंभीर चोटें आईं हैं। लेकिन, पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इस दौरान महिलाओं ने एक सिपाही का नाम और पुलिस मुर्दाबाद लिखीं तख्तियां लहराईं। महिलाएं काफी देर धरने पर बैठी रहीं। बाद में समझा-बुझाकर उन्हें वहां से उठाया गया।
विज्ञापन

वहीं, प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह ने बताया कि महिला का पुत्र विशाल एक युवती से छेड़खानी करता था। इसकी शिकायत थाने में की गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। 19 अप्रैल को एक बार फिर विशाल ने लड़की के साथ छेड़खानी की। इसका मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि विशाल बीते रोज घायलावस्था में थाने आया था। उसने बताया था कि उसके साथ युुवती के परिजनों ने नगरा हाट के मैदान में मारपीट की। लेकिन, घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर विशाल अकेला खड़ा नजर आ है। उसके साथ मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है। विपक्षियों पर दबाव बनाने के लिए मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed