फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   women jam rod in the matter of watter problemes

पानी के लिए सड़क पर बर्तन लेकर बैठी महिलाएं

Fri, 17 May 2019 12:52 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 17 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
women jam rod in the matter of watter problemes
watter - फोटो : demo
झांसी। रक्सा क्षेत्र के लोगों ने बृहस्पतिवार को पानी संकट को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गईं। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों का आरोप था कि एक प्रभावशाली व्यक्ति ने ट्यूबवेल पर कब्जा कर रखा है, इससे कुछ क्षेत्रों में ही पानी पहुंच रहा है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पौन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

महानगर से दस किलोमीटर दूर स्थित गांव रक्सा सूखा क्षेत्र है। रक्सा में करीब दस हजार की आबादी है। यहां का जलस्तर बहुत नीचे होने से क्षेत्रवासियों को साल भर जल संकट का सामना करना पड़ता है। यहां गर्मियों में तो स्थिति दयनीय होती है, इसके अलावा आम दिनों में भी लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। सिमरधा बांध पर लगे ट्यूबवेल की मदद से यहां पानी की सप्लाई दी जाती है। मगर, यह पानी जलशोधन न होने के कारण गंदा पानी आता है। इसलिए लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। ट्यूबवेल के पानी का उपयोग लोग कपड़े धोने, नहाने व अन्य कामों में करते हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने ट्यूबवेल पर कब्जा कर रखा है और पानी का उपयोग अपने खेत में कर रहा है। इससे पानी कस्बे तक नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुस्साएं लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। महिला बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गईं। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके बाद ही लोग सड़क से हटने को तैयार हुए। करीब पौन घंटे तक लगे जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed