फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Women hockey players will make a place in the state team by performing the game in the camp

कैंप में खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश की टीम में जहग बनाएंगी महिला हॉकी खिलाड़ी

Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women hockey players will make a place in the state team by performing the game in the camp
ध्यानचंद स्टेडियम में शुरु हुए राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के खिला
झांसी। उत्तर प्रदेश की महिला हॉकी टीम के गठन के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15 दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में 25 महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी किस्मत को आजमा रहीं हैं। खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। बुधवार को अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने कैंप का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 30 अक्तूबर तक सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश भर के 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का गठन करने के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में महिला हॉकी खिलाड़ियों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया जाएगा। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर 25 खिलाड़ियों में से 18 का चुनाव का उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए महिला हॉकी खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है। शुभारंभ के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, लखन सिंह, मुकेश भारतीय, मोहम्मद हसरत, विकास वैद्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

22 नेशनल हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर चुके हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए लॉकडाउन समाप्त होने के बाद से ही लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी सिंह, गोरखपुर
कई नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए काफी अभ्यास किया है।
जया शुक्ला, लखनऊ हॉस्टल
18 राष्ट्रीय खेलों में भाग ले चुके हैं। प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए खूब मेहनत की है। प्रदेश की टीम में शामिल होकर प्रदेश को ट्रॉफी दिलाना ही लक्ष्य है।
राखी राठौर, लखनऊ हॉस्टल
जूनियर इंडिया कैंप में शामिल होने के साथ ही 18 नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अब प्रदेश की टीम में शामिल होकर टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता जिताना चाहते हैं।
सुनीता यादव, लखनऊ हॉस्टल
दस से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। लगातार अभ्यास कर रहे हैं। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाएंगे।

पल्लवी, लखनऊ हॉस्टल
दस साल से हॉकी में गोल कीपिंग कर रहे हैं। हर बार अपने खेल के आधार पर चयन हुआ है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए काफी दिन से मेहनत कर रहे थे।
चंदा राय, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed