{"_id":"5f2efd538ebc3eaad4474dbc","slug":"women-dead-body-hang-jhansi-news-jhs1734381111","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के प्रेमगंज मोहल्ला निवासी मनोज शर्मा डीजल शेड में कार्यरत है। शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में उसकी पत्नी रजनी (26) घर में कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पति उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मनोज की शादी रजनी से साल 2015 में दतिया के इंदरगढ़ स्थित नैगुवां गांव में हुई थी। पिछले 23 जुलाई को उसने बेटी को जन्म दिया था। पहले से उसके चार साल की पुुत्री भी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।