फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   woman's house freed from occupation

Jhansi News: महिला के मकान को कब्जामुक्त कराया

Sat, 12 Jul 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
woman's house freed from occupation
- शिकायत पर तहसील अमले ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित किए गए विधवा के मकान को कब्जामुक्त कराया।
ग्राम पठाकरका निवासी विधवा महिला सुनीता ने प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके जरिये बताया था कि वर्ष 2021 में** पति हल्काई की मृत्यु के बाद वह अपने बच्चों के साथ आजीविका के लिए महाराष्ट्र मजदूरी करने चली गई थी। घर पर ताला लगाकर वह अपने सामान की सुरक्षा कर गई थी। लेकिन, इसी दौरान महिला उसके भतीजों ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया था। फर्जी कागजात तैयार उन्होंने खेती भी अपने नाम करा ली थी। जब वह लौटी तो उसे घर में** घुसने नहीं दिया। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार कामनी भट्ट अपनी टीम के साथ गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से बयान लेकर मामले की सत्यता की पुष्टि की। गांववालों ने भी बताया कि सुनीता ही मकान की असली हकदार है और मजदूरी के लिए बाहर गई थी। इस पर तहसीलदार ने मौके पर ही मकान के ताले तुड़वाए और कब्जा सुनीता को दिलाया। इस दौरान सुनीता की आंखों से आंसू छलक पड़े। ग्रामीणों ने भी तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के इस त्वरित फैसले की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed