फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman swindled of 3.39 lakh by threatening police action.

Jhansi News: पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर महिला से 3.39 लाख ठगे

Wed, 19 Aug 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled of 3.39 lakh by threatening police action.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम नादखास निवासी एक महिला से साइबर ठगों ने नया हथकंडा अपनाते हुए 3.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर ऑनलाइन शॉपिंग में तस्करी का झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी थी।

पीड़िता नीता दांगी ने चिरगांव थाने में तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि 29 जुलाई को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि आपने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से प्रतिबंधित सामान मंगाया है, आपके खिलाफ स्मगलिंग का केस दर्ज है। पीड़िता ने जब कहा कि उसने कुछ नहीं मंगाया, तो आरोपी ने धमकाया कि 15,000 रुपये तुरंत भेजो वरना पुलिस घर आकर गिरफ्तार कर लेगी। डरकर महिला ने पैसे भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने इसी तरह डरा-धमकाकर 29 और 30 जुलाई के बीच कुल 3,39,200 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद महिला को उसके साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed