फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman's death rocked the railway hospital

महिला की मौत पर रेलवे अस्पताल में हंगामा

Fri, 18 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रेलवे अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत पर बृहस्पतिवार को परिजनों ने हंगामा किया। हालांकि, मृतका के परिजनों को शुभचिंतकों ने समझाया तो कुछ देर बाद ही वह शांत हो गए। वहीं, पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर पति की भी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे वर्कशाप में कार्यरत व कमल सिंह कॉलोनी खाती बाबा निवासी एक कर्मचारी की पत्नी की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें रेलवे अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सक के न आने के कारण नर्सिंग स्टाफ ने महिला का उपचार शुरू कर दिया। कुछ समय बाद ही चिकित्सक के राउंड पर आने की बात बताकर स्टाफ ने वार्ड में मौजूद मरीजों के तीमारदारों को दरवाजे से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


पंद्रह मिनट बाद ही परिजनों को बताया गया कि उक्त महिला ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए। हालांकि, शुभचिंतकों के समझाने पर परिजन शांत हो गए और वह शव लेकर घर चले गए। वहीं, पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर रेल कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। बाद में उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed