फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman going to temple crushed by unknown vehicle on highway, dies

Jhansi News: मंदिर जा रही महिला को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman going to temple crushed by unknown vehicle on highway, dies
- सड़क पार करते समय हुई हादसे का शिकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव थाना इलाके में शनिवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर मंदिर जा रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
चिरगांव के गांव करगुवां निवासी सुरेश चंद्र राजपूत की पत्नी मिथिला देवी (55) रोज सुबह लगभग पांच बजे जल चढ़ाने के लिए मंदिर जाती थीं। दामाद रामसिंह ने बताया कि शनिवार सुबह भी मंदिर जा रहीं थीं। इसी दरम्यान सड़क पार करते समय उन्हें किसी वाहन ने रौंद दिया। टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ी। वे सड़क पर बेसुध पड़ी हुईं थीं। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, परंतु मेडिकल में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इस पर सास को इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया, जिससे उन्हें वापस ले आया गया। दामाद ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

बता दें कि मृतका की दो बेटी क्रांति व पिंकी और एक बेटा सुनील है। तीनों की शादी हो चुकी है। पति खेतीबाड़ी करते हैं, मिथिला भी खेती के काम में बराबर से पति का हाथ बंटाती थी। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed