फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman Court Marriage With Lover After four Days Of Marriage In Jhansi Lever Obscene Photo viral

प्यार में मिला धोखा: शादी के चार दिन बाद पति को छोड़ प्रेमी से की कोर्ट मैरिज, अब दोस्तों को भेजी अश्लील फोटो

Thu, 08 Jun 2023 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

यूपी के झांसी में प्रेम में धोखेबाजी का मामला सामने आया है। एक पत्नी ने जिस प्रेमी के लिए शादी के महज चार दिन बाद पति को छोड़ दिया था। वो धोखेबाज निकला। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सहेलियों और रिश्तेदारों को भेज दीं और फेसबुक पर भी वायरल कर दी।

विज्ञापन
Woman Court Marriage With Lover After four Days Of Marriage In Jhansi Lever Obscene Photo viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के प्रेमनगर इलाके में रहने वाली एक युवती ने पति को छोड़कर प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर ली। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसकी अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर वायरल कर दीं। उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों को भी तस्वीरें भेज दीं। 
विज्ञापन


प्रेमी की इस हरकत के बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर के खेरा इलाका निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर 2021 को उसका विवाह समथर निवासी एक युवक से हुआ था। 
विज्ञापन


विवाह के चार दिन बाद ही वह अपने चिरगांव निवासी प्रेमी के साथ भाग गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों खेरा में किराये का मकान लेकर रहने लगे। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिनों तक सब सही चलता रहा लेकिन, कुछ दिनों बाद प्रेमी से उसका विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी उसे बात-बात पर ताना देने लगा। विवाद बढ़ने के बाद कुछ दिन पहले उसने फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। यह तस्वीरें उसने उसकी सहेलियों समेत परिजनों को भी भेज दीं। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 समेत 67 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed