{"_id":"5f8715458ebc3e75017f70dc","slug":"woman-constable-suspend-jhansi-news-jhs1786324100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही ने फरियादी को पीटा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही ने फरियादी को पीटा, निलंबित
विज्ञापन
woman constable suspend
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार देर रात मारपीट के मामले में पकड़े गए भाई से मिलने कोतवाली पहुंची बहन के साथ ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही ने मारपीट कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच कराई। मामला सही पाए जाने के बाद बुधवार दोपहर को एसएसपी ने महिला सिपाही सीमा को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
थाना कोतवाली अंतर्गत गुसांईपुरा मोहल्ला निवासी सनी कुशवाहा का मंगलवार रात एक युवक से झगड़ा हो गया था। पुलिस देर रात सनी को पकड़कर कोतवाली लेकर पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही सनी की बहन रितु भी कोतवाली पहुंच गई। यहां कोतवाली पहुंचकर वह ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही सीमा से बात करने लगी, इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर आवेश में आई महिला सिपाही सीमा ने रितु की पिटाई कर दी।
इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। बुधवार सुबह वीडियो वायरल होते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया। वीडियो का संज्ञान लेेते हुए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने जांच के लिए एसपी सिटी को कोतवाली भेजा। जांच के दौरान मारपीट का मामला सही पाए जाने पर एसएसपी ने महिला सिपाही रितु को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। एसपी सिटी ने कोतवाली पहुंचकर महिला सिपाही व महिला रितु के भी बयान दर्ज किए हैं।