फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman businessman along with her husband named for charging three times the fee for vehicle fitness, action taken after complaint to RTO

Jhansi News: वाहन फिटनेस के लिए तीन गुना फीस वसूलने पर पति समेत महिला कारोबारी नामजद, आरटीओ से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 03 May 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman businessman along with her husband named for charging three times the fee for vehicle fitness, action taken after complaint to RTO

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। अंबावाय स्थित सरकारी वाहन फिटनेस सेंटर पर प्राविधिक परिवहन डिविजन निरीक्षक ने कार्यदायी एजेंसी की मालकिन समेत उनके पति एवं दस अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सीपरी बाजार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

निरीक्षक संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि मुरैना निवासी नेहा सिंहल की नारायणी टेक्नोलॉजी कंपनी के पास वाहन फिटनेस का ठेका है। केंद्र सरकार के एएफएमएस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद वाहन मालिकों को यहां फिटनेस कराने के लिए भेजा जाता है। ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकारी दर 1380 रुपये की जगह हर वाहन से तीन गुना तक वसूला जा रहा है। फिटनेस कराने वालों को चार हजार देना पड़ता है। विरोध करने वालों को धमकाया जाता है। मनमानी वसूली की अमर उजाला में भी खबर प्रकाशित हुई थी। शिकायत मिलने पर आरटीओ ने जांच कराई।
विज्ञापन


मामला सही पाए जाने पर निरीक्षक संजय सिंह ने सीपरी बाजार थाने में कंपनी की मालकिन नेहा सिंहल समेत उनके पति कुंज बिहारी अग्रवाल, मैनेजर अरुण देव, गुरसराय निवासी मानवेंद्र सिंह, जगराम तोमर, अजय सेंगर, सीपरी बाजार निवासी उमेश राजपूत, श्याम तोमर, अवध राज सिंह उर्फ सनी तोमर एवं अजय वाल्मीकि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed