फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Witness died in an accident a day before the date

Jhansi News: तारीख से एक दिन पहले गवाह की दुर्घटना में हुई मौत

Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Witness died in an accident a day before the date
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गवाह की तारीख से एक दिन पहले हादसे में मौत हो गई। परिवार के लोग उसकी हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि उनकी ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

मऊरानीपुर के बुढि़या गांव निवासी जमुना (36) पुत्र नारायण अहिरवार मजदूर था। परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह बुधवार सुबह वह काम पर निकला लेकिन, देर-शाम तक लौटकर नहीं आया। इसके बाद उनके पता लगाने पर मालूम चला कि ट्रैक्टर पलटने से उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक इस हादसे की सूचना किसी ने नहीं दी। जमुना को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे देर-रात मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पिता नारायण का कहना है कि जमीन को लेकर गांव के एक व्यक्ति से उन लोगों को विवाद चल रहा था। इस मामले में जमुना गवाह था। उसकी बृहस्पतिवार को गवाही होनी थी। विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मऊरानीपुर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय के मुताबिक परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed