फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Without mask walking people cut challan

मतदान केंद्र में बगैर मास्क के मिले व्यक्ति का चालान काटा

Wed, 02 Dec 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Without mask walking people cut challan
झांसी। विधान परिषद के चुनाव के मतदान के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर /जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई मतदान केद्रों का निरीक्षण किया। एक मतदान केंद्र में बगैर मास्क के एक व्यक्ति पाए जाने पर उसका चालान काटा गया।
विज्ञापन

आर्यकन्या इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र में पहुंचे डीएम आंद्रा वामसी और एसएसपी दिनेश कुमार पी को केंद्र के भीतर एक व्यक्ति बगैर मास्क के नजर आया। इस पर तत्काल उसका चालान काटा गया। इसके बाद दोनों अफसरों ने राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज, आर्यकन्या महाविद्यालय, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान की जानकारी ली गई। साथ ही, मतदान के दरम्यान कोविड नियमों का पालन करने पर फोकस रहा। मतदान केंद्रों में कोविड - 19 हेल्प डेस्क संचालित होते पाईं गईं, जिन पर सेनिटाइजर, मास्क व ऑक्सीमीटर उपलब्ध थे। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसीएम मंजूर अहमद, सीओ सिटी आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed