फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Without any details cyber crime

न खाते का ब्योरा मांगा, न एटीएम कार्ड बदला, फिर भी उड़ा दी रकम

Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Without any details cyber crime
झांसी। न बैंक खाते का ब्योरा मांगा और न ही एटीएम कार्ड हथियाया, बावजूद इसके बैंक खाते से रकम उड़ा दी गई। साइबर अपराध का ये नया ट्रेंड सामने आया है। दो बार में बीस हजार रुपये की धनराशि की खाते से निकाल ली गई। अपराधियों ने इस कारनामे को अंजाम फिंगर प्रिंट की मदद से दिया।
विज्ञापन

साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। आमतौर पर अपराधी फोन कॉल के जरिये धोखा देकर पहले बैंक खाते का ब्योरा इकट्ठा करते हैं और उसके बाद रकम पर हाथ साफ कर देते हैं। इसके अलावा एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने की भी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। लेकिन, हाल ही में सामने आई इस घटना में साइबर अपराधियों ने उक्त दोनों में से किसी भी ट्रेंड का सहारा नहीं लिया।
विज्ञापन

बीकेडी चौराहे के पास निवासी वीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। बीती रात साढ़े ग्यारह बजे उनके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया, जिसे वे नहीं देख पाए। जबकि, शुक्रवार की सुबह तकरीबन आठ बजे एक और मेसेज आया, जिससे उन्हें जानकारी हुई कि दस हजार रुपये की और निकासी हो गई है। दोनों ही निकासी छत्तीसगढ़ के एटीएम से हुई और इसमें साइबर अपराधियों ने फिंगर प्रिंट का सहारा लिया। उन्होंने आशंका जताई कि साइबर अपराधियों ने उनका आधार कार्ड हैक कर उसके जरिये फिंगर प्रिंट हासिल किए और उसकी मदद से एटीएम से रकम उड़ा दी गई। उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed