फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   With the sacrifice of their blood, the martyrs have refined and glorified our India...

Jhansi News: दे के खून शहीदों ने निखारा है भारत हमारा...

Tue, 29 Sep 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
With the sacrifice of their blood, the martyrs have refined and glorified our India...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित मेला जलविहार महोत्सव में सोमवार की रात जवाबी कव्वाली के नाम रही, जिसका दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। उन्होंने कलाकारों का भी खूब उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान मुकाबला अरशद कामली मुंबई और जेवा रानी बरेली के बीच हुआ। कव्वाल अरशद कामली ने ‘आ रहे हैं वो देखो मोहम्मद, अब किसी की जरूरत नहीं है...’, ‘उसने जान मांगी है मुंह दिखाई में...’, ‘दे के खून शहीदों ने निखारा है भारत हमारा..., समेत कई एक से बढ़कर एक कव्वालियां पेश कीं। तबले पर बादल व फरीद, ढोलक पर रिजवान, पैड पर रियाशत, बैंजो पर तौसीफ, हारमोनियम पर जावेद व जुनेद, कोरस पर फुरकान ने संगत दी।
विज्ञापन

बरेली से आईं कव्वाल जेवा रानी ने ‘आया न और आएगा ऐसा पैगंबर देखो...’., ‘ऐसा पहली बार हुआ है, हमको किसी से प्यार हुआ है...’ आदि समेत कई शानदार कव्वालियां सुनाईं। ढोलक पर नबी हुसैन, तबले पर निजाम, पैड पर नूर हशन, बैंजो पर गुलाब हशन, कोरस पर जफर भाई व छोटे भाई ने संगत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, दुष्यंत चतुर्वेदी, हाजी महमूद, नगर पालिका अध्यक्ष शशि आयुष श्रीवास ने किया। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी व संयोजक आशिक राईन ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, आशू भारद्वाज, राजेंद्र राहुल, अजय श्रीवास, इदरीश खान, सर्वेश राय, राजू राय, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन अभिलाषा तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed